फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यूनानी संस्थान में मधुमेह का शुरू हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राष्ट्रीय यूनानी संस्थान में मधुमेह, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और न्यूरोलॉजी संबंधित बीमारियों का भी इलाज शुरू हो गया है। मधुमेह के मरीजों का डॉक्टर रोजाना सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक इलाज करेंगे, जबकि न्यूरोलॉजी संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए सोमवार, मंगलवार और बुधवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। वहीं, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने संबंधित इलाज के लिए सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


संस्थान के सीईओ डॉ. सैय्यद शाह आलम ने बताया कि इस समय अस्पताल में रोजाना 1,600 से 1,700 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। ओपीडी में धीरे-धीरे विस्तार किया जा रहा है। भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 46 तक हो चुकी है। प्रयास है कि जल्द ही एक सौ बेड का विस्तार कर मरीजों को भर्ती करना शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के अलावा हापुड़, नोएडा, मुरादाबाद, बागपत, दिल्ली से भी मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें