फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यूपी गेट-गाजीपुर बॉर्डर पर धरने से यातायात व्यवस्था हुई ठप, जाम में फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में यूपी गेट पर रविवार दोपहर अचानक शुरू हुए धरने से राष्ट्रीय राजमार्ग-9 और दिल्ली से आने वाला यातायात बाधित हो गया। वाहन चालक, बसों में सवार लोग और महिलाएं देर शाम तक जाम में फंसी रहीं। सूचना पर यातायात पुलिस ने एनएच-9 का ट्रैफिक एलिवेटेड रोड और दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया। इस बीच गुस्साए लोगों की यातायात पुलिस कर्मी और धरनारत लोगों से तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब साढ़े आठ घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण यात्रा में शामिल लोग बस, ट्रैक्टर और निजी वाहनों से दिल्ली जा रहे थे लेकिन गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया । इससे यूपी गेट की तरफ आने वाला पूरा ट्रैफिक प्रभावित हो गया। कई वाहन चालकों का आरोप था कि उन्हें जबरन रोककर वापस एनएच-9 की तरफ भेजा गया। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रहा लेकिन नोएडा-गाजियाबाद की तरफ से यूपी गेट से होकर कौशांबी-दिल्ली जाने वाले लोग जाम में फंस गए। तीन घंटे से ज्यादा वैशाली, एनएच-9, यूपी गेट, इंदिरापुरम व खोड़ा की तरफ यातायात बाधित रहा। ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक योगेश पंत और अन्य कर्मियों ने वैशाली से आने वाले वाहनों को डाबर तिराहे से दिल्ली-आनंद की तरफ, वैशाली सेक्टर-1 मैक्स कट से कौशांबी की तरफ और एनएच-9 खोड़ा से अंडरपास होते हुए इंदिरापुरम गौर-ग्रीन चौक की तरफ डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें