फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 25 जून तक मतदाता सूची प्रकाशित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बार एसोसिएशन का चुनाव समय पर कराने के लिए 25 जून तक मतदाता सूची प्रकाशित कराए जाने की मांग बार अध्यक्ष से की गई है। हालांकि बार ने आठ जुलाई को चुनाव कराने की तिथि पहले ही घोषित कर दी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता हरेंद्र कुमार गौतम ने बार अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 26 मई 2024 को समाप्त हो चुका है। कार्यकारिणी द्वारा जनरल बॉडी के माध्यम से एक जुलाई 2024 को मतदाता सूची का प्रकाशन और आठ जुलाई 2024 को मतदान की तिथि घोषित की गई है लेकिन अभी तक तक बार एसोसिएशन द्वारा न तो मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है और न ही मतदाता सूची पर कोई आपत्ति मांगी गयी है।
जो नए अधिवक्ता मतदाता सूची में जोड़े जाने हैं, उनका कोई विवरण भी प्रस्तुत नहीं किया गया है। इससे अधिवक्ताओं में भ्रम की स्थिति है कि समय पर चुनाव संपन्न हो पाएंगे या नहीं। हरेंद्र ने मांग की है कि 16 जून तक मतदाता सूची का प्रकाशन कर 20 जून तक आपत्ति मांगकर 25 जून तक फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें