मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश चंद्र अग्रवाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड परीक्षाओं की तिथि दो महीने बढ़ाने की मांग की है। प्रधानाचार्य का कहना है कि कॉलेज के 30 शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर कार्य में लगी थी। एसआईआर ड्यूटी के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। इससे छात्रों का पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ। कहा कि परीक्षाओं की तिथि नहीं बढ़ाई गई कि तो परीक्षा परिणाम पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। इसलिए बोर्ड परीक्षाओं की तिथि कम से कम दो महीने बढ़ाई जाए।