लोनी। नवरात्र के दौरान लोनी में मांस की दुकानों को बंद कराने के लिए लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शनिवार को लोनी एसडीएम राजेंद्र सिंह को पत्र लिखा है। विधायक ने बताया कि चैत्र नवरात्र में शांति, आपसी सौहार्द और एयरक्राफ्ट अधिनियम के चलते मांस की दुकानें, होटल व कट्टी घर का संचालन बंद होना चाहिए। कुछ स्थानों पर चोरी छिपे कार्य किया जा रहा है। हिंडन एयरपोर्ट के नजदीक होने के कारण एयरक्राफ्ट अधिनियम के अंतर्गत आता है। हालांकि शासनादेश पर प्रशासन द्वारा क्षेत्र के अधिकतर कट्टी घर और बूचड़खाने बंद कराए जा चुके हैं। उन्होंने एसडीएम से नवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के समस्त मंदिरों के आसपास विशेष सफाई कराने की बात कही है।