गाजियाबाद। देश में बढ़ रहीं लव जिहाद और धर्मांतरण की घटना को रोकने के लिए कानून बनाने की मांग के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय हनुमान दल ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन दल के महानगर अध्यक्ष आकाश गोस्वामी के नेतृत्व में सौंपा गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की बेटियों को एक खास वर्ग की ओर से निशाना बनाया जा रहा है। फुसलाकर धर्म बदलकर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। यह सरासर गलत है। नासिक की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में ऐसा मामला आना बेटियों के लिए बेहद चिंता का विषय है। यह सब बंद होना चाहिए और ऐसे लोेगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इसे रोकने के लिए केंद्र को सख्त कानून बनाना चाहिए। इस मौके पर दल के लोगों ने मिलकर रोष जताया।