फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ओयो होटल बंद कराने की मांग, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी मार्ग पर पुलिया नंबर-दो स्थित देवेंद्रपुरी कॉलोनी में मंदिर के बराबर में अवैध रूप से संचालित ओयो होटल बंद कराने की मांग करते हुए बुधवार को महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं ने चेताया कि अगर होटल बंद नहीं किया गया तो वह तहसील मुख्यालय पर आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन

देवेंद्रपुरी निवासी महिलाओं ने आरोप लगाया कि जेल जा चुका एक दबंग कॉलोनी स्थित एक घर में होटल के नाम पर अनैतिक कार्य करा रहा है। यहां दिन भर लड़के लड़कियों का तांता लगा रहता है। इससे कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है। दो दिन पूर्व एक प्रेमी युगल को लकड़ी के परिजनों ने आपत्तिजनक स्थित में पकड़ा था। इस दौरान वहां जमकर लाठी-डंडे चले थे। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर संचालक उन्हें जान से मारने की धमकी देता है और अभद्रता करता है। वहीं, एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें