फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Sakshi Murder Case: साहिल को भी मिले साक्षी जैसी मौत, बुआ बोली- अगर पता होता वो हत्या करके आया है तो...

Wed, 31 May 2023 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

साक्षी की हत्या करने वाले साहिल की बुआ शम्मो और भाई अमन का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि साहिल हत्या कर यहां आया है। इस बात की जरा भी भनक होती तो वह इस मामले में तत्काल पुलिस को सूचना देते। साथ ही उन्होंने मांग की है कि आरोपी साहिल को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। 
विज्ञापन
साहिल की बुआ और उसका फुफेरा भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहबाद इलाके में रविवार देर शाम नाबालिग साक्षी की हत्या के आरोपी युवक साहिल की गिरफ्तारी के बाद उसकी बुआ शमीम उर्फ शम्मो और फुफेरे भाई अमन ने उसे भी साक्षी की तरह मौत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि वह हत्या करके आया है तो उसे घर में नहीं घुसने देते और पुलिस के हवाले कर देते।
विज्ञापन


शम्मो और उनके पुत्र अमन ने बताया कि साहिल सोमवार तड़के चार बजे घर आया था। उससे यहां आने का कारण पूछा तो वह स्पष्ट नहीं बता पाया। केवल इतना कहा कि वह दोस्त के यहां आया था। इसलिए यहां आ गया। बुआ का कहना है कि यदि उन्हें जरा भी जानकारी होती कि उनका भतीजा मासूम बच्ची की हत्या करके आया है वह तुरंत पुलिस को सूचना देकर उसकी गिरफ्तारी करा देती। 

फुफेरे भाई अमन ने कहा कि जिस तरह साहिल ने नाबालिग बच्ची साक्षी की बेरहमी से हत्या की है, उसी तरह साहिल को भी मौत के घाट उतारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उसने एक बेगुनाह किशोरी का कत्ल कर बहुत बुरा किया है। उसे अपने किए की सजा जरूर मिलनी चाहिए। अब साहिल से उनका कोई रिश्ता नहीं है।
विज्ञापन


मूलरूप से बुलंदशहर का निवासी है साहिल
साहिल की बुआ ने बताया कि वह मूलरूप से बुलंदशहर के देवीपुरा के निवासी हैं। उनके भाई सरफराज यानि साहिल के पिता व अन्य परिजन देवीपुरा में ही रहा करते थे। शादी के कुछ समय बाद सरफराज अपने बच्चों के साथ दिल्ली जाकर रहने लगे। देवीपुरा स्थित उनका मकान भी काफी समय पूर्व अन्य परिजनों ने बेच दिया। वह भी अन्य स्थान पर रह रहे हैं।

फांसी देने की मांग

हिंदू युवा वाहिनी और हिंदू समाज के लोगों ने मंगलवार को थाने में प्रदर्शन किया। उन्होंने साक्षी के हत्यारोपी साहिल को फांसी की सजा देने की मांग की। इसके लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी एमपी सिंह को दिया। सगंठन से प्रिंस जादौन ने बताया कि अन्य समुदाय के लोग हिन्दू समाज की भोली-भाली लड़कियों को झूठे प्रलोभन देकर फंसा रहे हैं। 

चाकू से 40 वार कर किशोरी का कत्ल, तमाशबीन रहे लोग
आपको बता दें कि बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बीच सड़क पर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा, इस दौरान वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे। 

किसी ने भी साहस दिखाकर किशोरी को बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक पर इस कदर खून सवार था कि चाकू मारने के बाद भी उसकी दिल नहीं भरा। उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर किशोरी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बाद में वह लड़की को लात मारकर वहां से फरार हो गया। सोमवार दोपहर बाद आरोपी को पुलिस टीम ने बुलंदशहर यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

घटना का सीसीटीवी भी सामने आया
घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया, जिसमें आरोपी जानवरों की तरह किशोरी पर हमला करते हुए दिख रहा है। घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें