मुरादनगर। सुराना गांव स्थित हिंडन नदी के पास झाड़ियों से दिल्ली पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार दिल्ली से युवक को अगवा कर हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंका गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर यह कार्रवाई की।
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के थाना ज्योतिनगर नार्थ ईस्ट की पुलिस टीम मुरादनगर पहुंची और आमद कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस सुराना स्थित हिंडन नदी पर पहुंची। दिल्ली पुलिस एक आरोपी को अपने साथ लेकर आई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर विनोद बहादुर (24) निवासी हरदेवपुरी दिल्ली का शव बरामद किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवक को अगवा कर करके उसकी हत्या की, हत्या के बाद शव को छिपा दिया था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृत युवक चोरी करने के लिए गोदाम में घुस गया था। चोरी करते हुए उसे पकड़ लिया था, इसके बाद विनोद बहादुर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। आरोपी आफताब ने अपने मिनी ट्रक से 28 जनवरी को दिल्ली से बागपत होते हुए शव को गांव सुराना में हिंडन नदी के पुल के पास फेंक दिया था। वाद