खोड़ा। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के ज्ञानखंड निवासी मनीष राणा एनएच-9 पर सड़क हादसे में घायल हो गए। वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और खोड़ा क्षेत्र में घटना हुई। आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लेने से उनकी बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक के नीचे हाथ फंसने से दाहिने हाथ की एक उंगली आगे से कट गई तो दूसरी की हड्डी टूट गई। डायल 112 पर उन्होंने हादसे की सूचना दी तो उनको पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामला 6 अप्रैल का है और पीड़ित ने अज्ञात कार चालक पर 13 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी का नंबर ट्रेस कर लिया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।