मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर सीकरी के पास लगा जाम। संवाद
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते रविवार को भीषण जाम लग गया। जाम के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण रविवार को सिखैड़ा मार्ग से लेकर सीकरी कलां तक यातायात वनवे किया हुआ है। इसे यातायात बाधित होने लगा और देखते ही देखते वहां भीषण जाम लग गया। गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राॅला आदि के कारण जाम की स्थिति और भी भयावह हो गई। जाम के कारण हजारों वाहनों के पहिये थम गए। लगभग दो किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। देर शाम तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।