फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस का डर दिखाकर किया था दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद ट्रॉनिका सिटी से गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। आरोपियों ने युवती को पुलिस का डर दिखाकर धमकाया था और अपने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

डीसीपी विवेक सिंह यादव ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी में चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने संदिग्ध को आता देखकर रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर दी। उसके दोनों पैरों में गोली लगी। मुठभेड़ में घायल आरोप की पहचान जुनैद निवासी खानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में जुनैद ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बीते बृहस्पतिवार की रात ट्रॉनिका सिटी में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। सुनसान स्थान पर दो युवतियां और एक युवक को देखकर उसने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। एक दिल्ली के एक इलाके मेंं रहने वाली युवती को झाड़ियों में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि दूसरी युवती को भी झाड़ियों में खींचने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वहां से एक वाहन गुजरने लगा। जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम इमरान निवासी खानपुर गांव बताया है। पुलिस ने इमरान के तीन और साथियों को गिरफ्तार किया है।मुठभेड़ के दौरान इमरान के पैर में गोली लगी है।
दुष्कर्म से पहले डराया-धमकाया
पकड़े गए आरोपी जुनैद ने दिल्ली के एक इलाके में रहने वाली युवती को पहले डराया-धमकाया। कहा कि, सुनसान इलाके में क्या कर रहे है, पुलिस को बुलाकर तुम्हारे परिजनों को बताता हूं। इसके बाद साथियों के साथ मिलकर सामुहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जुनैद 12वीं पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें