फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रोडरेज में दिल्ली कस्टम विभाग के सुपरिटेंडेंट की कार तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। यूपीगेट फ्लाइओवर पर एनएच-9 के लिंक पर मंगलवार सुबह गाड़ी टच होने पर गुस्साए चालक ने दिल्ली कस्टम विभाग के सुपरिटेंडेंट की कार क्षतिग्रस्त कर दी। आरोपी ने उन पर भी डंडे से हमला करने का प्रयास किया। गाड़ी क्षतिग्रस्त करने पर आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। पीड़ित ने कौशांबी थाने में कार नंबर के आधार पर शिकायत दी है।
विज्ञापन

नोएडा के इको विलेज में रहने वाले विजय कुमार दिल्ली कस्टम विभाग में सुपरिटेंडेंट हैं। वह सुबह गाड़ी से ड्यूटी जा रहे थे। एनएच-9 से यूपीगेट की तरफ उतरने वाले लिंकरोड पर उनकी गाड़ी दूसरे वाहन से टच हो गई। आरोप है कि इस बात से गुस्साए चालक ने डंडे से उनका साइड मिरर और बोनट तोड़ दिया। इसके बाद उन्हें धमकी देकर भाग गया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले में शिकायत मिली है। कार नंबर के आधार पर युवक की पहचान कर उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें