फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'थैंक यू... सर': गाजियाबाद साइबर सेल का कारनामा, पीड़ित हसन कमल की ठगी की रकम दिलाई वापस

Fri, 11 Jul 2025 07:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

थाना मसूरी और गाजियाबाद साइबर क्राइम सेल ने एक पीड़ित की ठगी की रकम वापस दिला दी है। साइबर सेल की तत्परता से 82,001 रुपये की ठगी की रकम वापस दे दी है।
विज्ञापन
पीड़ित की रकम दिलाई वापस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर क्राइम सेल ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तत्परता से एक पीड़ित को ठगी की भारी भरकम राशि वापस दिलवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हसन कमल पुत्र अफजाल निवासी आकाश नगर मसूरी के साथ नौ जुलाई को एक साइबर ठगी की घटना घटित हुई। इस मामले में अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा हसन कमल के खाते से कुल 82 हजार 1 रुपए की धोखाधड़ी की गई थी।

विज्ञापन


पीड़ित ने तत्काल थाना मसूरी में जाकर साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मसूरी की साइबर सेल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता और बैंकिंग माध्यमों का उपयोग कर खाते को ट्रेस किया और पूरी 82 हजार 1 रुपये की राशि पीड़ित के पक्ष में सफलतापूर्वक रिकवर कराई। थाना मसूरी एवं गाजियाबाद साइबर सेल की इस त्वरित एवं प्रभावशाली कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें