फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रुपयों के लेन-देन में की थी दीपक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र क्राॅसिंग रिपब्लिक में गोली मारकर हुई दीपक उर्फ भूरा की हत्या की गई थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। रुपये लेन-देन को लेकर भूरे की हत्या दोस्तों ने की थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 22 मार्च को रिंकू निवासी सैन विहार थाना क्राॅसिंग रिपब्लिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भाई दीपक उर्फ भूरा का कार से पप्पन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया है। पुलिस की टीम दीपक की तलाश में लग गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को भूरे का शव बरामद कर मुकुल और पप्पन को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में उन्होंंने बताया कि अपने अन्य साथी मुकेश व प्रिंस के साथ मिलकर दीपक उर्फ भूरा को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी, इसके बाद शव को कंबल में लपेट कर कार की डिग्गी में डाल, हिंडन नदी में ईस्टर्न पेरिफेरल के नीचे फेंक दिया था। मृतक दीपक उर्फ भूरे का ब्याज का काम है। आरोपियों ने दीपक से ब्याज पर रुपये उधार लिए थे। मृतक अपनी रकम का तकादा करता था और बेइज्जत कर था। रोज-रोज रुपये मांगने से तंग आकर आरोपियों ने दीपक की हत्या करने की बीस दिन पहले योजना बनाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें