मोदीनगर। नगर की लंकापुरी कॉलोनी में ससुराल आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
मूलरूप से जनपद बागपत के बालैनी स्थित गांव डोलचा निवासी 40 वर्षीय दातारात मोहननगर स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करते थे। उनकी ससुराल नगर की लंकापुरी कॉलोनी में है। बताया गया दाताराम बुधवार को अपनी ससुराल लंकापुरी आए थे। बुधरात रात अचानक दाताराम की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। ससुराल वाले दाताराम को उपचार के लिए अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दाताराम के दो बच्चे हैं। पुलिस को पूछताछ में पता चला की दाताराम नशे का आदी था। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता लगेगा। मामले की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।