फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : दस दिन पहले सनी की हुई थी मौत, जांच के लिए इधर-उधर भटक रहे परिजन, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

Thu, 27 Apr 2023 01:26 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

परिजनों ने पुलिस से मृतक का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। आरोप है कि दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत युवक की दस दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजन जांच के लिए डीएम आफिस के चक्कर लगा रहे हैं। परिजनों ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन


कुटी भोपुरा निवासी राधा का कहना है कि उनका भाई सनी इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कंपनी में काम करता था। 16 फरवरी को भाई ने फोन पर देर शाम तक घर आने को कहा। रात 11 बजे सहकर्मियों ने उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। साथ ही परिजनों को निजी अस्पताल बुलाया। जहां सनी का शव एंबुलेंस में रखा था। सहकर्मी मौत का कारण स्पष्ट नहीं बता सके। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 


परिजनों ने पुलिस से मृतक का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। आरोप है कि दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें