फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में रफ्तार का कहर: फ्लाईओवर पर कार ने मारी जोरदार टक्कर, नीचे गिरने से हुई मौत

Sat, 08 Mar 2025 11:58 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)

सार

पिलखुवा में एनएच 9 मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां एक बाइक सवार को कार ने तेजी से टक्कर मारी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात को एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक के साथ फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया है। मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के थाना गुलावटी क्षेत्र के मोहल्ला पलवलयान निवासी अब्दुल खामिस (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के समय वह गुलाओथी से फरीदाबाद  जा रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जब वह पिलखुवा फ्लाईओवर के पिलर नंबर 127 के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रही एक तेज गति वाली कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे खामिस बाइक के साथ फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई मोहम्मद आरिफ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर  मामला दर्ज किया जा रहा है, कार चालक को गिरफ़्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि कार में सवार लोग गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान करने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिससे पुलिस को सूचना मिली। अब्दुल खामिस की अचानक मौत से उसके परिवार में शोक की लहर है। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें