मसूरी। क्षेत्र के गांव नाहल निवासी सखावत के घर में घुसकर शुक्रवार रात कुछ युवकों ने उन पर व उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप गांव के दिलशाद, नौशाद, इरशाद उर्फ नोला और आमिर पर है। मामले में मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सखावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे चारों लोग घर में घुस आए और लाठी-डंडे व तमंचे की बट मारकर उन्हें व पत्नी को घायल कर दिया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।