गाजियाबाद के मोदीनगर की एक कॉलोनी से गत 18 जुलाई को अगवा की गई 15 वर्षीय छात्रा का शव 72 घंटे बाद बुधवार को मसूरी गंगनहर से बरामद हो गया। छात्रा के पिता ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।