फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: शालीमार गार्डन में ग्रीन बेल्ट रोड पर मिला युवक का शव, दीवार के नीचे दबी हुई थी लाश

Mon, 08 Jul 2024 05:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मृतक के कपड़ों से पहचान के लिए कोई कागज या सुराग नहीं मिला है। आसपास के थानों में मृतक की जानकारी भेजकर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के ग्रीन बेल्ट रोड पर सोमवार को एक युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों को सुबह करीब 11:00 बजे ग्रीन बेल्ट के अंदर से बदबू आ रही थी। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। इसी दौरान शालीमार गार्डन थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गश्त करते हुए ग्रीन बेल्ट रोड से जा रहे थे। उन्होंने लोगों की भीड़ देखकर घटना की जानकारी की। उसके बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर अज्ञात युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि ग्रीन बेल्ट की दीवार गिर गई थी। उसके नीचे युवक का शव दबा हुआ था। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। मृतक के कपड़ों से पहचान के लिए कोई कागज या सुराग नहीं मिला है। आसपास के थानों में मृतक की जानकारी भेजकर पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें