फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र में मनन धाम रेलवे फाटक के पास युवक का शव मिला। शव की पहचान करन चौधरी निवासी मधुबन बापूधाम के रूप में हुई है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गुलधर स्टेशन मास्टर ने मनन धाम रेलवे फाटक के पास एक युवक के ट्रेन से कटकर मौत होने की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एसीपी ने बताया कि पूरा मामला दुर्घटना है या फिर आत्महत्या का, जांच पूरी होने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। परिवार ने बताया कि करन पहले निजी कंपनी में नौकरी करते थे। उन्होंने कुछ दिन से काम छोड़ दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें