इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-13 स्थित ग्रीन बेल्ट की एक नर्सरी में मंगलवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सुबह के समय पुलिस को सूचना मिली की नर्सरी में एक अज्ञात युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त प्रवीण कुमार शर्मा (41) पुत्र सतीश चंद शर्मा निवासी शेखपुर हापुड़ के रूप में हुई। मृतक के परिजन ने बताया कि प्रवीण कुमार एक कंपनी में ट्रैक्टर चलाते थे। कुछ दिनों से वह परेशान चल रहे थे। उन्होंने परिजन को भी परेशानी नहीं बताई थी। एसीपी ने बताया कि मामले में परिजन से कोई शिकायत नहीं मिली है।