गाजियाबाद। नंदग्राम की बॉम्बे कॉलोनी निवासी राजपाल ( 32) का शव बृहस्पतिवार को घर में फंदे से लटका मिला। एसीपी नंदग्राम सलोनी अग्रवाल ने बताया कि राजपाल शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं। प्रथम दृष्टया आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है।मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।