फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की राहुल गार्डन कॉलोनी में रविवार सुबह युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पड़ोसी घर पहुंचे तो घटना का पता चला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अरविंद कुमार (24) निवासी राहुल गार्डन गली नंबर-13 में फंदा लगा लिया है। घटना के दौरान अरविंद के घर पर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने बाहर का गेट खोलकर अंदर देखा तो कमरे में अरविंद ने फांसी लगा रखी थी। अरविंद के परिजन मूलनिवास उन्नाव गए हैं। अरविंद पिछले कई दिनों से अकेले घर में रह रहा था। अरविंद पुट्टी और पुताई का काम करता था। एसीपी ने बताया कि मौत का कारण पता किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें