फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। भोवापुर गांव में किराये के मकान में रहने वाले हरदोई के मूल निवासी रामजी (20) का शव लटका मिला। साथी श्रमिक राजन ने युवक का शव देख डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक तंबाकू फैक्टरी में काम करता था। कमरे में पंखे के कुंडे से मफलर के फंदे पर उसका शव लटका था। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनके यहां पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने बताया कि अभी तक मौत की वजह का पता नहीं चला है। किसी तरह का विवाद या सुसाइड नोट सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें