फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाले में मिला लापता लकड़ी कारोबारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में घर से लापता लकड़ी कारोबारी का शव बृहस्पतिवार सुबह नाले में मिला है। आसपास के लोगों ने शव नाले में देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। संगम विहार कॉलोनी में प्रीतम (25) परिवार के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह संगम विहार कॉलोनी स्थित एक नाले में प्रीतम का शव मिला। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे प्रीतम घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे थे। परिजनों ने उन्हें तलाश किया था लेकिन वह कहीं नहीं मिले थे। सुबह आसपास के लोगों की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें