लोनी। कंचन पार्क कॉलोनी निवासी नफीस की पत्नी शमा परवीन का शव शनिवार रात फंदे से लटका मिला। पति ने फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि नफीस पत्नी शमा परवीन और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते हैं। शुरुआती बातचीत में नफीस ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह जब कमरे में पहुंचे तब पत्नी को फंदे से लटका देखा। उसे तुरंत उतारकर वह अस्पताल ले गए। तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। एसीपी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।