लोनी। बंथला में बुधवार सुबह ई-रिक्शा चालक का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान मूलरूप से ग्राम भंगाई थाना उमरी जिला भिंड मध्य प्रदेश में रहने वाले महावीर उर्फ मोहन (42) हाल पता बंथला के रूप में हुई। कुछ समय पहले ही वह लोनी में आया था और किराये के मकान में रह रहा था। मौत के पीछे के कारण का पता किया जा रहा है।