फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नीतिखंड में शुक्रवार को सोलर पैनल की कंपनी में काम करने वाले सौरव गुप्ता का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। पड़ोसी ने शीशा तोड़कर सौरव को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया। जांच के दौरान कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस घटना के पीछे घरेलू विवाद मान रही है।
विज्ञापन


सौरव गुप्ता (34) पुत्र राजेंद्र गुप्ता नीतिखंड में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। वह मूलरूप से झांसी के रहने वाले थे। नोएडा की सोलर पैनल की कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार को पड़ोसी ने सौरव को गले में दुपट्टा डालकर पंखे से लटका देखा तो तुरंत शीशा तोड़कर उन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल से उनकी मौत की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों को सूचना दे दी है। मामले में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। शिकायत मिलने पर जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें