फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाले में मिला व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तेल मिल गेट के सामने बुधवार शाम को नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव क्षत-विक्षत हालत में है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे तेल मिल गेट के सामने नाले के पास कुछ लोग निकल रहे थे। इस बीच उनकी नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे नाले से निकाला। एसीपी ने बताया कि शव के शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें