फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खन्ना नगर कॉलोनी में सड़क किनारे नवजात का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के खन्ना नगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह सड़क किनारे एक नवजात का शव मिला है। यह शव अखबार में लिपटा हुआ मिला है। नवजात का शव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोनी पहुंची। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि खन्ना नगर कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक नवजात का शव सड़क किनारे पड़ा है। यह नवजात शव कन्या का है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात का शव किसने फेंका है इसके लिए आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों ने बताया कि नवजात का शव करीब चार से पांच माह का है। वहीं, नवजात का शव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लोनी पहुंची। उन्होंने आसपास के अस्पताल में जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें