लोनी। डीसीपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया। टीम ने मंगलवार को ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अगरौला व लोनी थाना क्षेत्र के नुसरताबाद खड़खड़ी गांव में एनाउंसमेंट किया। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी टीम के साथ अगरौला गांव पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल के साथ गांव में बदमाशों व अपराधियों की धर-पकड़ के लिए सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने गांव में एनाउंसमेंट कर युवकों से जेल में बंद बदमाश दीपक व उसके गिरोह के सदस्यों को अपना आदर्श न मानने की बात कहीं। पुलिस ने गांव के युवकों से मोबाइल पर लगे बदमाश दीपक के स्टेटस को हटाने की बात कही। कहा कि सरंक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डीसीपी ग्रामीण लोनी थाना क्षेत्र के नुसरताबाद खड़खड़ी गांव पहुंचे। दोनों गांवों में करीब 14 हिस्ट्रीशीटर बदमाश निवास करते हैं।