सड़क पार कर रहे लोगों को डीसीएम ने कुचला।
- फोटो : अमर उजाला
विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित बागु बाईपास पर अनियंत्रित डीसीएम ने सड़क पार कर रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया है।