फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नए साल में साप्ताहिक बंदी का दिन तय, डीएम ने जारी किए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नए साल में साप्ताहिक बंदी का दिन प्रशासन ने तय कर दिया है। शनिवार को डीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं। नगर निगम और खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र के समस्त बाजार, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रखेंगे। जिले का सराफा कारोबार और दुकानें, नाइयों की दुकानें भी मंगलवार को बंद रखी जाएंगी।
विज्ञापन

रविवार को जिले की सभी मशीनरी मर्चेंट की दुकानें, नवयुग मार्केट स्थित थोक विक्रेता, लोहा व्यापारी, फोटो स्टेट की दुकानें, मैन्यूफैक्चर इंडस्ट्रीज, किराना मंडी रामनगर, पालिका बाजार जीटी रोड, मैसर्स बाटा इंडिया लिमिटेड मोहननगर, इंडो बुल्गर फूड कंपाउंड मेरठ रोड स्थित समस्त वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, मैसर्स डाबर इंडिया लिमिटेड कौशांबी साप्ताहिक बंदी करेंगे।
डीएम के आदेश में कहा गया है कि जिन दुकानों और प्रतिष्ठानों के स्वामी सातों दिन दुकानें व प्रतिष्ठान खोलना चाहते हैं वे पंजीकरण शुल्क का 50 फीसदी अतिरिक्त शुल्क जमा कर अपने कर्मचारियों को चक्रानुसार साप्ताहिक अवकाश प्रदान कर दुकानें व प्रतिष्ठान खोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनी साप्ताहिक बंदी का दिन
समस्त दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान शुक्रवार

लोहे का कारोबार से जुड़ीं दुकानें शनिवार

सभी नाइयों की दुकानें मंगलवार

मुरादनगर

हैंडलूम एवं पावरलूम के कारखाने रविवार
दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बृहस्पतिवार
नाइयों की दुकानें मंगलवार


फरीदनगर
समस्त दुकानें और वाणिज्यक अधिष्ठान बृहस्पतिवार
हैंडलूम एंव पावर लूम
नाइयों और केश प्रसाधन की दुकानें मंगलवार
-
पतला निवाड़ी
समस्त दुकान एवं वाणिज्यक अधिष्ठान बृहस्पतिवार
नाइयों की दुकानें मंगलवार
-
मोदीनगर
समस्त दुकानें एवं वाणिज्यक अधिष्ठान मंगलवार
नाइयों और केश प्रसाधन की दुकानें मंगलवार
मोदी स्पिनिंग एवं विविंग मिल्स के शुक्रवार
सामने स्थित दुकानों और गोविंदपुरी और हरमुखपुरी की समस्त दुकानें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें