फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मां की किडनी से रोशन हुई बेटी की जिंदगी, आयुष्मान कार्ड बना ईद पर तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। मेहनत मजदूरी करने वाली मां ने अपनी 28 वर्षीय बेटी नाजिश को एक किडनी देकर उसे नया जीवन दिया है। यह संभव हो सका आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से। योजना के तहत बिना पैसा खर्च किए बगैर इस ट्रांसप्लांट से परिवार को ईद पर बड़ा तोहफा मिला है। यशोदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का दावा है कि सूबे में यह पहला ट्रांसप्लांट है।
विज्ञापन

मेरठ के वालिदपुर गांव में सलीम अहमद और सबीला अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में दो बेटियों और एक बेटे में एक बेटी नाजिश गंभीर रूप से बीमार हो गई। कई डॉक्टरों को दिखाने और सीटी स्कैन, खून की जांच कराने के बाद किडनी खराब होने की जानकारी परिवार को जनवरी माह में मिली। डॉक्टर ने नाजिश की किडनी को ट्रांसप्लांट कराने के लिए बोल दिया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर बेटी की बीमारी ने परिजनों को चिंता में डाल दी थी। परिवार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लिया था जिसका परिवार को फायदा मिला। यशोदा अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत नाजिश की किडनी ट्रांसप्लांट करने का ऑपरेशन शुरू हुआ। मां सबीला ने प्रक्रिया पूरी करने के बाद बेटी को किडनी दी। अस्पताल के नेफ्रोलॉसी से डा. प्रजीत मजूमदार और यूरोलॉजी से डाॅ. वैभव सक्सेना, डाॅ. निरेन राव और डाॅ. कुलदीप अग्रवाल की टीम ने 20 जून को किडनी ट्रांसप्लांट किया। 27 जून को मां-बेटी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

नाजिश का भाई आजम ने बताया कि एक सप्ताह बाद फाॅलोअप के लिए अस्पताल बुलाया गया है। हमें अस्पताल में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। हमने डॉक्टरों के बताए अनुसार पूरे घर को सैनेटाइज कराने के बाद ही एक अलग कमरे में नाजिश को रखा है। दोनों स्वस्थ हैं। ईद पर आयुष्मान भारत योजना से हमारे परिवार को बड़ा तोहफा मिला है। अस्पताल की प्रबंध निदेशिका डॉ. उपासना अरोडा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में पहला किडनी ट्रांसप्लांट करना हमारे लिए गर्व की बात है। योजना से जुड़ने के साथ हमने ठान लिया था कि योजना के लाभार्थियों को वह सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे जो अन्य अस्पताल नहीं करा पा रहे हैं ताकि गरीबों को महंगा उपचार मिलने में कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें