फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नोएडा प्राधिकरण घोटाले में लगी तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नोएडा प्राधिकरण के टेंडर घोटाले मामले में मंगलवार को सीबीआई अदालत में सुनवाई टल गई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 22 मार्च की तारीख लगाई है। सीबीआई के लोक अभियोजक ने बताया कि वर्ष 2011 में नोएडा टेंडर घोटाला हुआ था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने घोटाले की जांच की थी। इसमें पता चला था कि प्राधिकरण के तत्कालीन मुख्य अभियंता यादव सिंह ने अपनी चहेती फर्माें से पहले काम करवा लिया था, उसके बाद निविदा आमंत्रित की थी। जांच में पता चला कि इसमें करोड़ों रुपये का घोटाला होना पाया गया। इस मामले में सीबीआई ने यादव सिंह समेत 11 लोग और तीन फर्मों को आरोपी बनाते हुए अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दी थी। तभी से मामले की सुनवाई विशेष सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें