- पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दर्ज किया केस -------------------------------------------------------- माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।............... जिला गौतमबुद्धनगर में रहने वाली युवती की शादी कविनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, इसके बाद ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। इसी क्रम में उन्होंने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता ने कविनगर थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कवि नगर इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।