फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, पति व सास-ससुर पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की रिफ्लेक्शन सोसाइटी में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। 3 माह पहले बेटी पैदा हुई तो उसका दहेज भी मांगने। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।...... मेरठ के शास्त्री नगर निवासी मूलचंद शर्मा ने अपनी बेटी शालिनी शर्मा की शादी 6 जुलाई 2018 को राजनगर एक्सटेंशन की रिफलेक्शन सोसाइटी में रहने वाले मनीष शर्मा के साथ की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालिया दिए गए सामान से संतुष्ट नहीं थे तथा और दहेज लाने के लिए शालिनी का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। जिसको देखते हुए बीच में एक बार और अतिरिक्त दहेज दिया गया था। बावजूद इसके ससुराल पक्ष की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया और उनका शालिनी पर अत्याचार करना जारी रहा। दिसंबर में पैदा हुई बेटी का दहेज भी मांगने लगे........ परिजनों का कहना है कि शालिनी ने दिसंबर 2019 में एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग नवजात बेटी का दहेज भी मांगने लगे। काफी समझाने के बाद भी उनके व्यवहार में सुधार नहीं आया। परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार रात करीब 2:30 उन्हें सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो शव मोर्चरी भिजवा दिया गया था। परिजनों ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि हत्या के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने घटना को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की। वह मौके पर पहुंचे तो शालिनी का शव बेड पर पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई : पुलिस........ सिहानी गेट एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पति मनीष, सास सावित्री और ससुर विनोद शर्मा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें