फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15.50 लाख की टप्पेबाजी में पुलिस को जेल से मिला बदमाशों का सुराग

सार

15.50 लाख की टप्पेबाजी में पुलिस को जेल से मिला बदमाशों का सुराग साहिबाबाद। पुलिस की दो टीमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 36 टप्पेबाज गिरोह के रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। लिहाजा टीम ने दिल्ली-वजीराबाद रोड की 15 से अधिक फुटेज कब्जे में ली है।सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि टीमें बदमाशों के बेहद करीब तक पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15.50 लाख की टप्पेबाजी में पुलिस को जेल से मिला बदमाशों का सुराग
विज्ञापन

साहिबाबाद। करनगेट चौकी के पीछे एमसीडी के सेवानिवृत अधिकारी की कार पर तेल डालकर 15.50 लाख रुपये की टप्पेबाजी में पुलिस को जेल से बदमाशों का अहम सुराग मिला है। पुलिस की दो टीमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 36 टप्पेबाज गिरोह के रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। पुलिस की अभी तक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी जबकि दूसरी बाइक पर लगी नंबर प्लेट सीसीटीवी में साफ नहीं आ रही है। लिहाजा टीम ने दिल्ली-वजीराबाद रोड की 15 से अधिक फुटेज कब्जे में ली है।
विज्ञापन

सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि टीमें बदमाशों के बेहद करीब तक पहुंच चुकी हैं। पुलिस की एक टीम ने जेल में बंद टप्पेबाजों से दूसरे गिरोह के सदस्यों के बारे में पता किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदमाश घटना के बाद बॉर्डर पार कर फरार हो गया। इतना ही नहीं, बदमाशों ने अन्य जगहों पर भी लूट व टप्पेबाजी का प्रयास किया लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो पाए। पुलिस टीम ने उन सभी जगहों की भी फुटेज निकलवा ली है। बता दें कि 28 सितंबर की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली एमसीडी के पूर्व अधिकारी रामकुमार गुप्ता की कार पर तेल डालकर गेट खोलकर 15.50 लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया था। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने तीन टीमों को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें