फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुकिंग के बाद भी नहीं दिया सिलिंडर, कनेक्शन किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के पैंगा स्थित गैस एजेंसी पर पूर्व प्रधान ने बुकिंग के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं देने का आरोप लगाया है। पूर्व प्रधान का आरोप है कि प्रबंधन ने उनका गैस कनेक्शन भी निलंबित कर दिया। उन्होंने इंडियन ऑयल मुख्यालय और उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। निवाड़ी के गांव खिदौड़ा निवासी सतीश त्यागी पूर्व ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि उनका इंडियन गैस सर्विस का घरेलू कनेक्शन सीकरी गैस एजेंसी में था, जो पैंगा ग्रामीण गैस एजेंसी पर ट्रांसफर कर दिया गया। उन्होंने सिलिंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी। इसके बाद वह गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने गए तो प्रबंधन ने दिल्ली में भी गैस कनेक्शन होने का हवाला देते हुए सिलिंडर देने से मना कर दिया। सतीश के अनुसार, इसका विरोध किया तो उनसे अभद्रता की गई। उन्होंने बताया कि दिल्ली वाला कनेक्शन कई वर्षों से निष्क्रिय है। गैस एजेंसी प्रबंधन ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें