फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइकिल सवार नाना-धेवती को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर में कार चालक ने साइकिल सवार नाना-धेवती को टक्कर मार दी। इसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना शनिवार की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। कांशीराम कॉलोनी निवासी दीपा शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी सर्व हितकारी यूनियर हाईस्कूल में पढ़ती है। उनके पिता अजय राम शर्मा उनकी बेटी को छुट्टी होने पर स्कूल से लेने गए थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर उनकी साइकिल में पीछे से कार चालक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। साइकिल भी पूरी तरह टूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि कार चालक की पहचान कर ली गई है।आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें