गाजियाबाद। साइकिल पर सवार होकर काम पर जा रहा युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आने से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पीआरवी ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। घटना कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर की है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पहचान रामायण सिंह (27) पुत्र शियोग सिंह मूल निवासी ग्राम डूमरी जिला बलिया के रूप में हुई है। वह मेरठ रोड पर स्थित एक कॉलोनी में रहते थे। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। संवाद