फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ग्राहक ने टेंट हाउस संचालक की बेटी से की अश्लीलता, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी की एक कॉलोनी स्थित टेंट हाउस पर सामान लेने आए ग्राहक ने बाहर के खेल रही टेंट मालिक की सात वर्षीय पुत्री से छेड़छाड़ करते हुए अश्लीलता कर दी। पड़ोसी ने देखकर शोर मचा दिया। विरोध करने पर आरोरियों ने टेंट हाउस मालिक और पड़ोसी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने सात नामजद सहित 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात कुछ युवक टेंट का सामान लेने आए। उनके साथ आया राजू नाम का युवक बाहर ही रह गया। बाहर बच्ची खेल रही थी। आरोप है कि राजू बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। पड़ोसी ने उसकी करतूत देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर टेंट हाउस स्वामी बाहर आ गया और आरोपी से विरोध जताया। इस बात को लेकर गाली-गलौज होने लगी। पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गया। राजू व उसके साथियों ने फोन कर अपने अन्य साथी वहां बुला लिए और बच्ची के पिता और पड़ोसी की बेरहमी से पिटाई कर दी। शोर सुनकर भीड़ को आता देख आरोपी वहां से भाग गए। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के अनुसार राजू, जितेंद्र, मुकेश, मनोज, प्रोमिल, अंकुश और रोबिन समेत छह अज्ञात के खिलाफ धारा पॉक्सो और छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें