फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुराने पर करोड़ों खर्च... नए स्टेशन पर पानी भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पुराने रेलवे स्टेशन को करोड़ों रुपये खर्च करके एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने का काम चल रहा है वहीं, नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पिछले 15 दिन से फुंकी पानी की मोटर को रेलवे विभाग ठीक नहीं करा सका है। आलम यह है कि यात्रियों को पानी के लिए दुकानों की ओर से रुख करना पड़ रहा है। रोजाना स्टेशन से पांच से छह हजार यात्री आवागमन करते हैं। विकल्प के तौर पर एक पानी के एक टैंकर की व्यवस्था की गई लेकिन यात्रियों से पहले आसपास की झुग्गियों में रहने वाले टैंकर को खाली कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रोजाना विभिन्न मार्गों के लिए 12 से ज्यादा रेलगाड़ियों का ठहराव होता है। इनमें हजारों यात्री नया गाजियाबाद स्टेशन पर उतरते हैं। 15 दिन पहले रेलवे स्टेशन पर लगी पानी के मोटर के कंप्रेशर में खराबी आने से मोटर फुंक गई जिससे जलापूर्ति बंद हो गई। पानी की सप्लाई नहीं होने से यहां काम करने वाला स्टाप और यात्रियों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। शौचालय भी बंद पड़े हैं। इसकी शिकायत रेलवे कर्मचारियों ने शकूरबस्ती स्थित वर्कशाप में की लेकिन अभी तक मोटर को बदलवाया नहीं जा सका है। जल प्रभारी एके राजपूत ने बताया कि शीघ्र ही मोटर को बदलवाकर पानी की आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। इसके लिए शकूरबस्ती कार्यशाला से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें