फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: थाने के पीछे क्रॉकरी गोदाम से दो लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। थाने के पीछे क्रॉकरी गोदाम के तीन ताले तोड़कर चोरों ने दो लाख से ज्यादा का सामान चोरी कर लिया। घटना दो जून की है। वहीं, कारोबारी अंशुमान शर्मा का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देने के बाद भी एक सप्ताह बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गोदाम मालिक कारोबारी अंशुमान शर्मा ने बताया कि कौशांबी थाने के पीछे उनका क्रॉकरी के बर्तनों का गोदाम है। दो जून को गोदाम बंद होने के कारण चोरों ने देर रात में तीन ताले तोड़कर अंदर से चम्मच, प्लेट, बड़े डोंगे समेत दो लाख का सामान चोरी कर लिया। वह सोमवार को गोदाम पहुंचे तो मेन गेट के ताले टूटे मिले। उन्होंने चोरी की सूचना कौशांबी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के नाम पर खानापूर्ति की और वहां से लौट गई। उन्होंने दोपहर में थाने जाकर लिखित शिकायत देकर मुकदमा लिखने की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने मतगणना में व्यस्त बताकर चोरों की पहचान करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए कई बार चक्कर कटाए। उच्च अधिकारियों से गुहार लगाने पर पुलिस ने एक सप्ताह बाद चोरी का मुकदमा दर्ज किया। मालिक के मुताबिक, चोरों ने दोबारा चोरी करने के लिए गोदाम की रेकी की है। चोर कमरे में कैद हो गए। उन्होंने पुलिस को फुटेज भी दी है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि टीम को चोरों की पहचान करने में लगाया हुआ है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें