फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से सस्ती शराब लाकर तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। एनसीआर में शराब और गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का इंदिरापुरम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नीतिखंड एक स्थित एक गली में खाली प्लॉट से एक कार और स्कूटी से 24 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का, तीन किलो गांजा, तमंचा और चार मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी एनसीआर डिलीवरी भी करते थे। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से लाकर एनसीआर में घूमघूम कर शराब और गांजा बेचने वाला गिरोह नीतिखंड क्षेत्र में शराब की खेप लेकर पहुंचा है। चौकी इंचार्ज नीतिखंड संजय सोलंकी ने नीतिखंड एक में एक खाली प्लॉट से एक सेंट्रो कार और एक स्कूटी खड़ी देखी। तलाशी में कार और स्कूटी से हरियाणा मार्का शराब की 24 पेटी और तीन किलो गांजा, तमंचा, चार मोबाइल बरामद किए। पुलिस गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़कर थाने ले आई। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मन्नू यादव निवासी नीतिखंड दो, अंकित ठाकुर नीतिखंड दो और शक्ति सिंह निवासी पालम कालोनी नई दिल्ली हैं। आरोपियों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे इंदिरापुरम थाने में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। युवाओं को बेचते थे शराब और गांजा, व्हाट्सएप पर आते थे आर्डर पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हरियाणा से वह सस्ते दाम पर शराब लेकर आते थे। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर पर स्टॉक आते ही डिमांड आने लगती थी। इसके बाद वह स्कूटी से डिलीवरी देने के लिए भी जाते थे। इसका वह अच्छा खासा दाम वसूल करते थे। इनके संपर्क में युवा सबसे अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें