माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने राहगीरों से लूट करने वाले गिरोह के एक आरोपी को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि साईं मंदिर चौराहे अभयखंड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी के पास से मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने मोबाइल के बारे में जानकारी की तो वह जवाब नहीं दे सका। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। एसएचओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नरेंद्र निवासी विजयनगर है। आरोपी ने इंदिरापुरम थाना से मोबाइल लूट करना कबूल किया है। पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है। तमंचे के साथ एक आरोपी दबोचा
इंदिरापुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी के पास से तमंचा और कारतूूस बरामद किया है। एसएचओ ने बताया कि पकडा गया आरोपी फिरोज निवासी बिसरख गौतमबुद्धनगर है।