फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों के खाते से ठगों ने निकाले एक लाख 95 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लोगों के खाते से ठगों ने निकाले एक लाख 95 हजार रुपये - दोनों पीड़ित ने थाना इंदिरापुरम में ठगी की शिकायत दी है - मोबाइल पर मैसेज आने पर दोनों पीड़ितों को ठगी की जानकारी हुई माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। टीएचए में साइबर क्राइम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ठग लगातार लोगों को चूना लगा रहे हैं। बुधवार को भी ठगों ने दो लोगों के खातों से एक लाख 95 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर लोगों को ठगी का पता चला। दोनों पीड़ित ने थाना इंदिरापुरम में ठगी की शिकायत दी है। वैशाली सेक्टर-6 में रहने वाले अमित सेठ ने बताया कि उनके खाते से पेटीएम के जरिए कई बार में 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत पेटीएम कंपनी में फोन कर पेटीएम को ब्लॉक कराया है। उन्होंने बताया कि जानकारी में पता चला है कि रवि राजन नाम के व्यक्ति ने बिना उनकी जानकारी के कई बार मे पैसे निकाल लिए। वही अहिंसा खंड-2 में रहने वाली अन्विता सिंघल ने बताया कि उनके खाते से 99 हजार और एक हजार रुपये के दो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से पैसे निकाले गए। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त कार्ड उनके पास थे। इंदिरापुरम थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें