दो कार से चोरों ने किया सामान चोरी - थाना इंदिरापुरम इलाके में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम में दो अलग अलग जगह पर सड़क पर खड़ी कार और बस से चोरों ने सामान चोरी कर लिया। दोनों कार मलिक ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। न्याय खंड एक में रैली फिंडर गार्डेन स्कूल के सामने मिनी बस खड़ी हुई थी। चोरों ने बस का अगला शीशा तोड़कर बस से बैट्री स्टेपनी, जैक और म्युजिक सिस्टम चोरी कर लिया। पीड़ित जब लौटकर आए तो उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित श्याम सिंह ने थाना इंदिरापुरम में चोरी की शिकायत दी है। वही नोएडा सेक्टर-75 में रहने वाले दीपक ध्यानी इंदिरापुरम के मंगल बाजार चौक के पास कार खड़ी कर शौचालय गए थे। वह शौचालय से आए तो देखा कार में रख उनका पर्स जिसमें तीन हजार रुपये, क्रेडिट और डेबिट कार्ड था। आईफोन और अन्य दस्तावेज गायब थे। उन्होंने बताया कि जब वह कार के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार दो युवक खड़े हुए थे। उन्हें देखकर दोनों भाग गए। उन्हें शक है कि उन दोनों युवक ने ही उनकी कार से चोरी की है। दोनों ही पीड़ित ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत देकर मामले की कार्रवाई की मांग की है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।